Saturday, December 24, 2011

worlds most spectacular roads to drive on

worlds most spectacular roads to drive on


1. नॉर्थ युंगास रोड - बोलीविया - रोड ऑफ डेथ नॉर्थ युंगास रोड को एल कैमिनो डे ला मुअर्टे भी कहा जाता है, जिसका स्पेनिश अर्थ 'मौत की सड़क' होता है। बोलीविया के ला पाज से 35 मील की दूरी पर स्थित यह सड़क लगभग 43 मील लंबी है, जो कि ला पाज को कोरिओको से जोड़ती है। हालांकि तस्वीरों में देखने पर यह सड़क जितनी ख़तरनाक दिखाई देती है, लेकिन इसपर यात्रा करना उतना ही अलग अनुभव है क्योंकि इस सड़क पर यात्रिओं की सुरक्षा के अच्छे इंतजाम हैं।
 

2. अटलांटा रोड - नार्वे नार्वे में मोल्डे और क्रिस्टिआनसंड को जोड़ती हुई सड़क का यह पांच मील लंबा हिस्सा है, जो कि बेहद खूबसूरत है। नार्वे में सड़क निर्माण के इतिहास में इस सड़क को विशेष दर्ज भी दिया गया है, क्योंकि यह अद्भुत तरीके से बनाई गई है। ऊंचे नीचे धरातल पर बनी यह सड़क कई जगह समुद्री लहरों की तरह ऊपर-नीचे उठी हुई बनाई गई है।
 

3. ब्लू रिज - यूएसए यह ब्लू रिज पार्कवे उत्तरी कैरोलिना में स्थित है। प्रकृति के बेहद शानदार नजारों के बीच बनाई गई इस सड़क की लंबाई लगभग 496 मील है।
 

4. कोलंबिया जॉर्ज हाईवे 30 - यूएसए कोलंबिया जॉर्ज हाइवे, उत्तरी अमेरिका में बनाई गई एक बेहद शानदार सड़क है।
 

5. गुओलियांग टनल - चीन बोलीविया में बनाई गई नॉर्थ युंगास सड़क की ही तरह गुओलियांग सड़क भी काफी ऊंचाई पर स्थित है। ये सड़क चीन के ताईहांग पर्वतों को काटकर बनाई गई है। आप तस्वीर में देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी खतरनाक है ये सड़क।
 

6. अमाल्फी कोस्ट रोड - इटली इटली में बनी इस सड़क को दुनिया की सबसे रोमांटिक सड़क का दर्जा प्राप्त है। विंहगम लोकेशन की वजह से ये सड़क दुनियाभर के सैलानियों में काफी चर्चित है। समुद्र के किनारे-किनारे बनाई गई इस सड़क इटली के छोट गांवों में से होकर निकलती है।
 

7. थ्री केप्स रूट - यूएसए थ्री केप्स रोड ओरेगन में समुद्र के मुहाने बनाई गई है। एक ओर समुद्र एवं दूसरी ओर घने जंगल इस सड़क की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, जिसे केवल वहां पहुंच कर ही महसूस किया जा सकता है।
 

8. ट्रांसफगारसन रोड - रोमानिया रोमानिया में स्थित यह सड़क दो सबसे ऊंची पर्वतीय चोटियों मोल्डोवियानू और नेगोयू को जोड़ती है। इस सड़क की ऊंचाई यात्रिओं को स्वर्ग में होने का अहसास कराती है।
 

9. रेड रॉक सीनिक रोड - यूएसए ये सड़क अरीजोना के प्रकृतिक सौंदर्य का अहसास कराती है। यह सड़क मोंटेजुमा कास्टल नेशनल मार्नोमेंट, कोकोनिनो नेशन फॉरेस्ट और रेड रॉक कंट्री से होकर गुजरती है।
 

10. सेवर्ड हाईवे - अलास्का 127 मील लंबा सेवर्ड हाइवे अलास्का के सेवर्ड और एंकोरेज को जोड़ती है।

No comments:

Post a Comment